निर्वाण षटकम्

निर्वाण षटकम्
(मूल संस्कृत)
निर्वाण षटकम् (हिंदी भावानुवाद) NirvanaShatkam (English)
मनोबुद्ध्यहंकार
चित्ता
नि 
नाहं
न च श्रोत्रजिह्वे
न च घ्राणनेत्रे

न च व्योमभूमि-
र्न तेजो न वायुः
चिदानंदरूपः
शिवोऽहं शिवोऽहम्

    
मैं मन, बुद्धि, अहंकार और स्मृति नहीं हूँ, न मैं कान, जिह्वा, नाक और आँख हूँ। न मैं आकाश, भूमि, तेज और वायु ही हूँ, मैं चैतन्य रूप हूँ, आनंद हूँ, शिव हूँ, शिव हूँ ॥१॥ I am not mind, intellect, ego or repository of memories. I am not ear, tongue, nose or the eyes. I am not space, earth, fire or air. I am of the form of aliveness, eternal bliss, auspiciousness. I am Shiva. ॥1॥
न च प्राणसंज्ञो
न वै पञ्चवायुः
न वा सप्तधातु-
र्न वा पञ्चकोशाः

न वाक्पाणिपादं
न चोपस्थपायू
चिदानंदरूपः
शिवोऽहं शिवोऽहम्
   
न मैं मुख्य प्राण हूँ और न ही मैं पञ्च प्राणों (प्राण, उदान, अपान, व्यान, समान) में  कोई हूँ, न मैं सप्त धातुओं (त्वचा, मांस, मेद, रक्त, पेशी, अस्थि, मज्जा) में कोई हूँ और न पञ्च कोशों (अन्नमय, मनोमय, प्राणमय, विज्ञानमय, आनंदमय) में से कोई, न मैं वाणी, हाथ, पैर हूँ और न मैं जननेंद्रिय या गुदा हूँ, मैं चैतन्य रूप हूँ, आनंद हूँ, शिव हूँ, शिव हूँ ॥२॥ I am not principal life force (prana) or any of the five pranas (Prana, udana, apana, vyan, saman). I am not any of the seven constituents (skin, flesh, fat, blood, muscle, bone, marrow) of the body or any of the five sheaths (annamaya, manomaya, pranamaya, vigyanmaya, anandmaya). I am not speech, hands, feet, genitals or anus. I am of the form of aliveness, eternal bliss, auspiciousness. I am Shiva. ॥2॥
न मे द्वेषरागौ
न मे लोभ मोहौ
मदो नैव मे
नैव मात्सर्यभावः

न धर्मो न चार्थो
न कामो न मोक्षः
चिदानंदरूपः
शिवोऽहं शिवोऽहम्
    
न मुझमें राग और द्वेष हैं, न ही लोभ और मोह, न ही मुझमें मद है न ही ईर्ष्या की  भावना, न मुझमें धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ही हैं, मैं चैतन्य रूप हूँ, आनंद हूँ, शिव हूँ, शिव हूँ ॥३॥ I am devoid of aversion, attachment, greed, delusion, pride or jealousy. I am beyond four major goals of life, righteousness, wealth, pleasure or liberation. I am of the form of aliveness, eternal bliss, auspiciousness. I am Shiva. ॥3॥
न पुण्यं न पापं
न सौख्यं न दुःखम्
न मंत्रो न तीर्थ
न वेदा न यज्ञाः

अहं भोजनं नैव
भोज्यं न भोक्ता
चिदानंदरूपः
शिवोऽहं शिवोऽहम्
न मैं पुण्य हूँ, न पाप, न सुख और न दुःख, न मन्त्र, न तीर्थ, न वेद और न यज्ञ, मैं न भोजन हूँ, न खाया जाने वाला हूँ और न खाने वाला हूँ, मैं चैतन्य रूप हूँ, आनंद हूँ, शिव हूँ, शिव हूँ ॥४॥ I am beyond virtues, sins, joy or sorrow. I am beyond mantras, pilgrimage, Vedas or yagyas. I am not food, eatable, or its eater. I am of the form of aliveness, eternal bliss, auspiciousness. I am Shiva. ॥4॥
न मे मृत्युशंका
न मे जातिभेदः
पिता नैव मे
नैव माता न जन्म

न बन्धुर्न मित्रं
गुरुर्नैव शिष्यः
चिदानंदरूपः
शिवोऽहं शिवोऽहम् 
॥५
न मुझे मृत्यु का भय है, न मुझमें जाति का कोई भेद है, न मेरा कोई पिता ही है, न कोई माता ही है, न मेरा जन्म हुआ है, न मेरा कोई भाई है, न कोई मित्र, न कोई गुरु ही है और न ही कोई शिष्य,  मैं चैतन्य रूप हूँ, आनंद हूँ, शिव हूँ, शिव हूँ ॥५॥ I have no fear of death or distinction of caste. I have no father or mother. I am unborn. I have no brothers, friends, master or disciples. I am of the form of aliveness, eternal bliss, auspiciousness. I am Shiva. ॥5॥
अहं निर्विकल्पो
निराकाररूपः
विभुर्व्याप्य सर्वत्र
सर्वेन्द्रियाणाम्

सदा मे समत्वं
न मुक्तिर्न बन्धः
चिदानंदरूपः
शिवोऽहं शिवोऽहम्
मैं समस्त संदेहों से परे, बिना किसी आकार वाला, सर्वगत, सर्वव्यापक, सभी इन्द्रियों को व्याप्त करके स्थित हूँ, मैं सदैव समता में स्थित हूँ, न मुझमें मुक्ति है और न बंधन, मैं चैतन्य रूप हूँ, आनंद हूँ, शिव हूँ, शिव हूँ ॥६॥ I am beyond all doubts, formless, all-pervading, everywhere and surround all sense organs. I am always established in equanimity. There is no liberation or bondage in me. I am of the form of aliveness, eternal bliss, auspiciousness. I am Shiva. ॥6॥

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *