श्रीराम महिमा

मोरि सुधारिहि सो सब भाँती।
जासु कृपा नहिं कृपाँ अघाती॥
राम सुस्वामि कुसेवकु मोसो।
निज दिसि देखि दयानिधि पोसो॥2॥
वे (श्री रामजी) मेरी (बिगड़ी) सब तरह से सुधार लेंगे, जिनकी कृपा कृपा करने से नहीं अघाती। राम से उत्तम स्वामी और मुझ सरीखा बुरा सेवक! इतने पर भी उन दयानिधि ने अपनी ओर देखकर मेरा पालन किया है॥2॥ He whose grace is never tired of showing its good-will to others will mend my errors in every way. Rama a noble Lord, and a poor servant like myself! Yet, true to His own disposition, that storehouse of compassion has fostered me.
लोकहुँ बेद सुसाहिब रीती।
बिनय सुनत पहिचानत प्रीती॥
गनी गरीब ग्राम नर नागर।
पंडित मूढ़ मलीन उजागर॥3॥
लोक और वेद में भी अच्छे स्वामी की यही रीति प्रसिद्ध है कि वह विनय सुनते ही प्रेम को पहचान लेता है। अमीर-गरीब, गँवार-नगर निवासी, पण्डित-मूर्ख, बदनाम-यशस्वी॥3॥ In the world as well as in the Vedas we observe the following characteristic in a good master, viz., that he comes to recognize one?s devotion to him as soon as he hears one’s prayer. Rich or poor, rustic or urban, learned or unlettered, of good repute or bad,
सुकबि कुकबि निज मति अनुहारी।
नृपहि सराहत सब नर नारी॥
साधु सुजान सुसील नृपाला।
ईस अंस भव परम कृपाला॥4॥
सुकवि-कुकवि, सभी नर-नारी अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार राजा की सराहना करते हैं और साधु, बुद्धिमान, सुशील, ईश्वर के अंश से उत्पन्न कृपालु राजा-॥4॥ a good poet or a bad one, all men and women extol the king according to his or her light. And the pious, sensible, amiable and supremely compassionate ruler, who takes his descent from a ray of God,
सुनि सनमानहिं सबहि सुबानी।
भनिति भगति नति गति पहिचानी॥
यह प्राकृत महिपाल सुभाऊ।
जान सिरोमनि कोसलराऊ॥5॥
सबकी सुनकर और उनकी वाणी, भक्ति, विनय और चाल को पहचानकर सुंदर (मीठी) वाणी से सबका यथायोग्य सम्मान करते हैं। यह स्वभाव तो संसारी राजाओं का है, कोसलनाथ श्री रामचन्द्रजी तो चतुरशिरोमणि हैं॥5॥ greets all with sweet words hearing their compliments and appraising their composition, devotion, supplication and conduct. Such is the way of earthly monarchs, to say nothing of the Lord of Koshala (Sri Rama), who is the crest-jewel of wise men.
रीझत राम सनेह निसोतें।
को जग मंद मलिनमति मोतें॥6॥
श्री रामजी तो विशुद्ध प्रेम से ही रीझते हैं, पर जगत में मुझसे बढ़कर मूर्ख और मलिन बुद्धि और कौन होगा?॥6॥ Sri Rama gets pleased with unalloyed love; but who is duller and more impure of mind in this world than I?
सठ सेवक की प्रीति रुचि
रखिहहिं राम कृपालु।
उपल किए जलजान जेहिं
सचिव सुमति कपि भालु॥28 क॥
तथापि कृपालु श्री रामचन्द्रजी मुझ दुष्ट सेवक की प्रीति और रुचि को अवश्य रखेंगे, जिन्होंने पत्थरों को जहाज और बंदर-भालुओं को बुद्धिमान मंत्री बना लिया॥28 (क)॥ The benevolent R?ma will nonetheless respect the devotion and pleasure of this wicked servant? Sri Rama, who made barks out of rocks and wise counselors out of monkeys and bears.
हौंहु कहावत सबु कहत
राम सहत उपहास।
साहिब सीतानाथ सो
सेवक तुलसीदास॥28 ख॥
सब लोग मुझे श्री रामजी का सेवक कहते हैं और मैं भी (बिना लज्जा-संकोच के) कहलाता हूँ (कहने वालों का विरोध नहीं करता), कृपालु श्री रामजी इस निन्दा को सहते हैं कि श्री सीतानाथजी, जैसे स्वामी का तुलसीदास सा सेवक है॥28 (ख)॥ Everybody calls me a servant of the Lord and I myself claim to be one; and Sri Rama puts up with the scoffing remark that a master like Sita’s Lord has a servant like Tulsidasa.
अति बड़ि मोरि ढिठाई खोरी।
सुनि अघ नरकहुँ नाक सकोरी॥
समुझि सहम मोहि अपडर अपनें।
सो सुधि राम कीन्हि नहिं सपनें॥1॥
यह मेरी बहुत बड़ी ढिठाई और दोष है, मेरे पाप को सुनकर नरक ने भी नाक सिकोड़ ली है (अर्थात नरक में भी मेरे लिए ठौर नहीं है)। यह समझकर मुझे अपने ही कल्पित डर से डर हो रहा है, किन्तु भगवान श्री रामचन्द्रजी ने तो स्वप्न में भी इस पर (मेरी इस ढिठाई और दोष पर) ध्यान नहीं दिया॥1॥ My presumption and error are indeed very great and, hearing the tale of my sins, even hell has turned up its nose at them. I shudder to think of it due to my assumed fears; while Sri Rama took no notice of them even in a dream.
सुनि अवलोकि सुचित चख चाही।
भगति मोरि मति स्वामि सराही॥
कहत नसाइ होइ हियँ नीकी।
रीझत राम जानि जन जी की॥2॥
वरन मेरे प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने तो इस बात को सुनकर, देखकर और अपने सुचित्त रूपी चक्षु से निरीक्षण कर मेरी भक्ति और बुद्धि की (उलटे) सराहना की, क्योंकि कहने में चाहे बिगड़ जाए (अर्थात्‌ मैं चाहे अपने को भगवान का सेवक कहता-कहलाता रहूँ), परन्तु हृदय में अच्छापन होना चाहिए। (हृदय में तो अपने को उनका सेवक बनने योग्य नहीं मानकर पापी और दीन ही मानता हूँ, यह अच्छापन है।) श्री रामचन्द्रजी भी दास के हृदय की (अच्छी) स्थिति जानकर रीझ जाते हैं॥2॥ The Lord, on the other hand, applauded my devotion and spirit on hearing of, perceiving and scanning them with the mind’s eye. If there is anything good in one’s heart, it is marred by the telling; for Sri Rama is pleased to note what is there in the devotee’s mind.
रहति न प्रभु चित चूक किए की।
करत सुरति सय बार हिए की॥
जेहिं अघ बधेउ ब्याध जिमि बाली।
फिरि सुकंठ सोइ कीन्हि कुचाली॥3॥
प्रभु के चित्त में अपने भक्तों की हुई भूल-चूक याद नहीं रहती (वे उसे भूल जाते हैं) और उनके हृदय (की अच्छाई-नेकी) को सौ-सौ बार याद करते रहते हैं। जिस पाप के कारण उन्होंने बालि को व्याध की तरह मारा था, वैसी ही कुचाल फिर सुग्रीव ने चली॥3॥ The Lord never cherishes in His mind the lapse, if any, on part of a devotee; while He remembers the latter’s spirit a hundred times. For instance, the very crime of which He had killed Bali (the monkey- king of Kishkindha) even as a huntsman was repeated in the misdemeanor perpetrated by Sugriva,
सोइ करतूति बिभीषन केरी।
सपनेहूँ सो न राम हियँ हेरी॥
ते भरतहि भेंटत सनमाने।
राजसभाँ रघुबीर बखाने॥4॥
वही करनी विभीषण की थी, परन्तु श्री रामचन्द्रजी ने स्वप्न में भी उसका मन में विचार नहीं किया। उलटे भरतजी से मिलने के समय श्री रघुनाथजी ने उनका सम्मान किया और राजसभा में भी उनके गुणों का बखान किया॥4॥ Vibhishana too was guilty of the same offense; but Sri Rama took no cognizance of it even in a dream. The Hero of Raghu’s clan, on the other hand, honored them both at His meeting with Bharata (on His return from Lanka) and commended them in open court.
प्रभु तरु तर कपि डार पर
ते किए आपु समान।
तुलसी कहूँ न राम से
साहिब सील निधान॥29 क॥
प्रभु (श्री रामचन्द्रजी) तो वृक्ष के नीचे और बंदर डाली पर (अर्थात कहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम सच्चिदानन्दघन परमात्मा श्री रामजी और कहाँ पेड़ों की शाखाओं पर कूदने वाले बंदर), परन्तु ऐसे बंदरों को भी उन्होंने अपने समान बना लिया। तुलसीदासजी कहते हैं कि श्री रामचन्द्रजी सरीखे शीलनिधान स्वामी कहीं भी नहीं हैं॥29 (क)॥ While the Lord sat at the foot of trees, the monkeys perched themselves high on the boughs; such insolent creatures He exalted to His own position! There is no lord so generous as Sri Rama, O Tulsidasa!
राम निकाईं रावरी
है सबही को नीक।
जौं यह साँची है सदा
तौ नीको तुलसीक॥29 ख॥
हे श्री रामजी! आपकी अच्छाई से सभी का भला है (अर्थात आपका कल्याणमय स्वभाव सभी का कल्याण करने वाला है) यदि यह बात सच है तो तुलसीदास का भी सदा कल्याण ही होगा॥29 (ख)॥ Your goodness, O Rama, is beneficent to all; if this is a fact, Tulsidasa too will be blessed by the same. 
एहि बिधि निज गुन दोष कहि
सबहि बहुरि सिरु नाइ।
बरनउँ रघुबर बिसद जसु
सुनि कलि कलुष नसाइ॥29 ग॥
इस प्रकार अपने गुण-दोषों को कहकर और सबको फिर सिर नवाकर मैं श्री रघुनाथजी का निर्मल यश वर्णन करता हूँ, जिसके सुनने से कलियुग के पाप नष्ट हो जाते हैं॥29 (ग)॥ Thus revealing my merits and demerits and bowing my head once more to all, I proceed to sing the immaculate glory of the Chief of Raghus, by hearing which the impurities of the Kali age are wiped away.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *